आसफपुर (बदायूं)
Trending

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर गांव द्वंद्पुर बाजार में सड़क किनारे पटरी पर अतिक्रमण से सड़क हादसा होने की आशंका , लोक निर्माण विभाग ने थमाया नोटिस 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – क्षेत्र में आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर द्वंद्पुर बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों की सभी हदें पार होने पर लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा है ।

सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर लोकनिर्माण विभाग ने अपना सख्त रुख अपनाते हुए जिक्र किया है कि नोटिस मिलने के नियत समय के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अतिक्रमणकारियों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । इस आशय की लिखित जानकारी बदायूं अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग , बिसौली उपजिला अधिकारी , थाना फ़ैजगंज बेहटा के थाना अध्यक्ष व निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राधेश्याम को दी गई है।

यहां गौरतलब है कि कस्बा स्थित सड़क किनारे अतिक्रमण होने से यहां साप्ताहिक नखाशा में घंटों जाम लगा रहता है जिससे सड़क यातायात बाधित होता है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!