आसफपुर (बदायूं)
राहुल यादव बने गौ रक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष
आसफपुर ( बदायूं ) – हाल ही में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी होनहार युवा राहुल यादव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । इस अवसर पर गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने होनहार युवा राहुल यादव को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद का बड़ा दायित्व सौंपा है
इस दौरान राहुल यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर उनके पैतृक गांव मानपुर में उनके निजी आवास पर बधाइयां देने वाले आत्मीय जनों की भीड़ लगी रही व गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है ।
इस दौरान गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित समिति के पदाधिकारी व गांव के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह





