मायके से ससुराल लौटी पत्नी का पति ने चाकू से रेता गला, हालत गंभीर
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज।मायके से ससुराल लौटी पत्नी का पति ने चाकू से रेता गला, हालत गंभीर
शराब के नशे में कमरे में बंद कर पीटने का भी आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी; दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव उरैना में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति पर पत्नी का चाकू से गला रेतने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी वजीरगंज से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव उरैना निवासी शिवानी (22) पत्नी विजय की शादी करीब दो साल पहले वर्ष 2024 में हुई थी। बताया जाता है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। शिवानी का मायका चंदौसी में है। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को शिवानी मायके से ही ससुराल लौटी थी। आरोप है कि पति शराब के नशे में घर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने शिवानी को कमरे में बंद कर पीटा और कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेत दिया।