वजीरगंज (बदायूं)
Trending

सपोर्ट तार में करंट उतरने से दो भैंसों की हुई दर्दनाक मौत,, बड़ा हादसा टला

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

वजीरगंज – मंगलवार को बगरेंन कस्बा में ट्रांसफार्मर के सपोर्ट तार में उतरे करंट से दो भैंसों की मौत, बड़ा हादसा टला
बताया जाता है कि वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को 3 बजे करीब बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम बगरेंन निवासी सर्वेश पुत्र भगमंत अपनी दो भैंसों को पानी पिलाने के लिए ले जा रहे थे। तभी शिशु मंदिर स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर के सपोर्ट तार में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान भैंस मालिक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भैंस मालिक भी तार की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भैंस मालिक ने मामले की सूचना वजीरगंज थाना पुलिस को दे दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!