8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले फरार चल रहे दरिंदे को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज – थाना वजीरगंज पर पीड़िता के पिता राजू शाक्य की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 74/75(2) बीएनएस एवं 9m/10 पॉक्सो एक्ट बनाम निजाकत के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान आज गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पूर्व में अंकित 9m/10 पॉक्सो एक्ट का लोप करते हुए धारा 65(2)/76 बीएनएस व 5m/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । उक्त क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आज गुरुवार को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त निज़ाकत पुत्र सैयद अली उम्र 35 वर्ष निवासी कस्बा सैदपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को नंदवारी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया ।
