वजीरगंज (बदायूं)
Trending
गंगा एक्सप्रेसवे पर भटानी गांव के भैंसों से भरी कैंटर पलटी एक भैंस की हुई मौत,, कई भैंसें व चालक घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज – शुक्रवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के भटानी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह 5 बजे करीब भैंसों से भरी एक कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया, जबकि एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कैंटर में लदी भैंसों को बस्ती जनपद के पशु बाजार से खरीदकर मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था। रास्ते में वजीरगंज थाना क्षेत्र के भटानी गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

