बारिश के कारण कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर दो बकरों की हुई मौत,, परिवार के लोग बाल बाल बचे
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट
वदायूँ। थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम रोटा में लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुराना कच्चा आवासीय मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर दो बकरों की मौत हो गई। हादसे में परिवार के लोग के वाल वाल बचे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार राजवीर पुत्र मनोहर लाल ग्राम रोटा में अपने परिवार के साथ पुराने कच्चे मकान में रहते हैं। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। राजवीर ने बताया कि मकान काफी पुराना और कच्चा था तथा तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से मकान भरभरा कर गिर गया। उसमें बंधे उनके दो बकरे मलबे में दब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर नुकसान की जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।



