वजीरगंज (बदायूं)
Trending

बारिश का कहर सोही गांव में तीन कच्चे मकान गिरे, परिवार के लोग हुए बेघर।

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वदायूं।  थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम सोही में लगातार हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर तीन कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। मकान गिरने से तीन परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि तीनों घटनाओं में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।ग्राम सोही निवासी रामपाल सिंह पुत्र रूम सिंह का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।वहीं गांव निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह का कच्चा मकान भी बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। बताया गया कि परिवार के पास यही एक मकान था। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से रहने की व्यवस्था के साथ आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।इसके अलावा इत्त्याक पुत्र अली मोहम्मद का कच्चा मकान भी लगातार बारिश के कारण गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

एक ही गांव में तीन कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने और जरूरतमंद परिवारों के लिए अस्थायी रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!