वजीरगंज (बदायूं)
Trending

वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक रैली का वजीरगंज में भव्य स्वागत

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज ।  गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रही बाइक रैली का गुरुवार को वजीरगंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। रैली के पहुंचने पर सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान बाबा बुलडोजर जेसीबी मशीन पर बैठकर लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।बाइक रैली का मुख्य संदेश ‘जन-जन संकल्प, संगठित रहें, एक रहें’ रहा। रैली के माध्यम से एकजुटता, संगठन और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके साथ ही सेवा संकल्प जनभागीदारी अभियान के तहत लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्धारा स्टाइल लगाया गया। महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी ड्रेस और आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राजू टाइगर ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, शिवम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जयपाल, दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य वनकोटा, बीडीओ शैली गोविल, चंद्रेश्वर मीणा, उपेंद्र मौर्य, रंजीत सिंह, जैकी वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, दुर्वेश वार्ष्णेय, सूरजपाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!