वजीरगंज (बदायूं)
Trending
खुले में मृत अवस्था में पड़े गोवंश का हिंदूवादी संघटन व प्रशासन द्वारा कराया अंतिम संस्कार
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट
वजीरगंज। खुले में पड़ा मिला मृत गौवंश, कार्यकर्ता ने कराया अंतिम संस्कार।ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास ग्राम बीरमपुर रविवार को एक मृत गौवंश खुले में पड़ा मिला। मृत गौवंश को पक्षी और कुत्ते नोच रहे थे। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद जिला टीम बदायूं के कार्यकर्ता सदस्य पंकज ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पंकज ने पुलिस प्रशासन की मदद से जेसीबी मंगवाई और मृत गौवंश को सम्मानपूर्वक दफनाकर अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने कहा कि मृत गौवंश का इस तरह खुले में पड़ा रहना चिंता का विषय है। समय रहते सूचना मिलने पर उसे सम्मानपूर्वक दफनाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।


