रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर,, तीनों युवकों की मौके पर हुईं मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – सोमवार शाम मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी कस्बे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचित पुत्र अशोक और नितिन पुत्र रामौतार, विशाल पुत्र प्रताप निवासी भाटोल अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदारी में आए हुए थे
तीनों युवक बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुड़िया धुरेकी कस्बे के पास उनकी बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



