बिसौली
Trending
बिसौली कोतवाल सर्वेन्द्र शर्मा ने स्टाफ के सभी जवानों को किए छाता वितरण,,अनूठी पहल से पुलिस कर्मियों के चेहरे खिले
बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
बिसौली । कोतवाली बिसौली में मंगलवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक सर्वेन्दर कुमार शर्मा ने सभी जवानों के साथ एक बैठक बरसात में बचाव के लिए छाता वितरण किए । सभी पुलिस कर्मी छाता मिलने से खुश नजर आए । एक सप्ताह से लगातार क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है और क्षेत्र में गस्त करना पुलिस जवानों को काफी मुश्किल हो गया है । पुलिस कर्मियों को बरसात में बचाव करने के साथ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात रहकर गस्त करने के उद्देश्य से सभी दरोगाओं और पुलिस जवानों को मंगलवार की सायं एक बैठक करके छाता वितरण किए गए और सभी जवानों को पैदल गस्त पर भी भेज दिया गया । इस मौके पर क्राईम इंस्पेक्टर चमन गिरी , एस एस आई अजय शर्मा, दरोगा हितेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।




