बदायूं
Trending

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, एक गंभीर; कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 7 सितंबर 2026 की देर रात (लगभग 1 बजे) एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। राजस्थान के बागड़धाम (गोगामड़ी) से दर्शन कर पिकअप गाड़ी से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस भीषण हादसे में बदायूं जनपद के 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय चित्रपाल गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में हताहतों का विवरण मृतक: जयसिंह (50), साधुराम (50), मुन्नी देवी (पत्नी साधुराम), मूर्ति (30), रामेश्वर (65), अमनेश (35), भगवती देवी (45), सौरभ (5), दीक्षा (2), निजामपुर की एक महिला, चेतुनगला सुगड़पाल निवासी (1), जोड़ीनगला निवासी (1), एवं बख्तीनगला निवासी (1), गंभीर रूप से घायल: चित्रपाल (45 वर्ष), जिनका इलाज जारी है पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा प्रदेश सरकार से यह मांग की कि प्रत्येक मृतकों के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा तथा बच्चों की मुफ्त शिक्षा दी जाए था । यह प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कश्यप सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व निवर्तमान प्रदेश सचिव, वीरेश तोमर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, शफी अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड, इखलास हुसैन महासचिव, जिला कांग्रेस, ओमप्रकाश प्रजापति जिलाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!