बदायूं
Trending

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 25 नमूने जांच हेतु भेजे लैब

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

,

 

बदायूँ:  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। जनपद-बदायूँ के के नेतृत्व में जनपद में शुक्रवार को आगामी श्रावण माह में काँवड़ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं व भक्तगणों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद में रसूलपुर से नवादा तक नवादा से मेडीकल कॉलेज तक मेडीकल कॉलेज से कछला घाट के दोनों तरफ एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण हेतु चार टीमों का गठन कर काँवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित ढ़ाबों, होटल, रेस्टोरेन्ट, स्थाई/अस्थाई स्टाल, पंडाल आदि खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी ढाबे एवं रेस्टोरेन्ट पर फूड्स सेफ्टी कनेक्ट एप से सम्बन्धित साइनेज को चस्पा कराया जा रहा है। ताकि काँवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालु सम्बन्धित खाद्य प्रतिष्ठान के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालको को निर्देशित किया गया है कि, वह अपना खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण मुख्य स्थानों पर चस्पा अवश्य करें तथा खाद्य प्रतिष्ठान पर विक्रय किये जाने वाले खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची (रेट लिस्ट) अवश्य प्रदर्शित करें। सभी संचालक खान-पान के स्थानों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखंगे। काँवड़ यात्रा मार्ग में स्थित मीट/मछली, अण्डा आदि की बिक्री को बन्द करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

श्रावण माह के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के लिए खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत खाद्य पदार्थ-दूध, घी, क्रीम, तैयार सब्जी, खाद्य तेल, मसाले, मिठाईयां एवं ग्रीन चिली सॉस आदि के नमूने संग्रहित किये जा रहे हैं। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 01 से 17 जुलाई 2026 तक कुल 25 नमूने वास्ते जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गये। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!