दातागंज (बदायूं)
Trending

जेठ-देवर पर महिला को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, हाथ फटा, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

मूसाझाग थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम मरुआ निवासी एक महिला ने अपने जेठ और देवर पर घर में घुसकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और 151 में चालान कर मामले को टाल दिया।

 

प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थिनी रेखा देवी पत्नी महेन्द्र, निवासी ग्राम मरुआ, थाना मूसाझाग की रहने वाली हैं। आरोप है कि दिनांक 06-08-2026 को उनके जेठ रामकिशन पुत्र तुलाराम गालियां दे रहे थे। इसी दौरान उनका देवर मुन्ने पुत्र तुलाराम लाठी लेकर आया और दोनों ने मिलकर प्रार्थिनी को लाठियों से मारना शुरू कर दिया।

 

पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उनके हाथ में गंभीर चोट आई, हाथ फट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मुन्ने तमंचा लेकर उसके साथ जबरदस्ती करता रहता है।

 

घटना के बाद पीड़िता उसी दिन थाना मूसाझाग गयी। थाना पुलिस ने मजरोबी चिट्ठी देकर उसका चिकित्सीय परीक्षण और एक्स-रे कराया, किन्तु आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कहा गया कि 151 में चालान कर दिया गया है, अब कोई कार्रवाई नहीं होगी।

 

इससे मजबूर होकर पीड़िता ने दिनांक 30-08-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ को प्रार्थना पत्र देकर थाना मूसाझाग पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!