सपा कार्यकर्त्ताओ का फूटा गुस्सा : जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ………. दिल्ली के जंतर- मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र- छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज और कपड़े फाड़े जाने की घटना को लेकर सपा में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा बिसौली के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह यादव (एडवोकेट) के नेतृत्व में पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग करते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारे वाजी की सपा के प्रदर्शन और ज्ञापन की सूचना पर तहसीलदार समेत कमलेश मिश्रा कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल नें सुरेन्द्र यादव विधानसभा अध्यक्ष को समझाकर धरना समाप्त कर ज्ञापन देने की अपील की वही महामहिम राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया ।
वही ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और घायल छात्र-छात्राओं के उचित इलाज की पुरजोर मांग की है। और साथ ही, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा अनैतिक रूप से गिरफ्तार किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से लगातार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर स्थित शिक्षा के मंदिर ‘जौहर यूनिवर्सिटी’ को ध्वस्त करने के दिए गए आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की भी मांग की गई है।इस दौरान मों अनीस फारूकी सूरज गिहार सभासद, काजी शाहनवाज , अफ़ज़ाल फारूकी भूपेंद्र दिवाकर जिलापंचायत सदस्य, खजाना देवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रूपा यादव, जुगेन्द्र यादव प्रधान, विनोद यादव पूर्व जिलापंचायत प्रत्याशी, जेडी यादव, मोहित शर्मा, केपी सिंह, रंजीत सिंह,अमित मथुरिया वरिष्ठ सपा नेता, राजीव यादव विनोद यादव, इश पाल यादव,सुरेन्द्र पाल सिंह यादव, रामवीर सिंह, जय प्रकाश, अमित चतुर्वेदी, सुरेन्द्र दिवाकर सहित दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


