बिसौली
Trending

लक्ष्मीपुर गांव का युवक तीन दिन से गायब,, नवाज पढ़ने के बाद हुआ गायव, परिजनों ने नहीं मनाया ईद का त्यौहार

दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर गांव का जवान युवक तौसीद पुत्र तौफीक उम्र 19 बर्ष मंगलवार सायं से गायव हो गया है । परिजनों ने बताया कि उनका बेटा तौसीद गांव की कुरैशी मस्जिद में मंगलवार को सायं 6 बजे की नवाज पढ़ने घर से गया था और नवाज पढ़ने के बाद से बह घर नहीं लौटा है । तौफीक ने अपने बेटे तौसीद की तलाश में सभी नाते रिश्तेदारों में खोजबीन कर ली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को ईद का त्योहार परिजनों ने नहीं मनाया और परिजन किसी अनहोनी घटना घटित होने की आंशका व्यक्त कर रहे हैं । तौफीक ने स्थानीय पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी है । तौसीद कक्षा 8 पास है और गुड़गांव में टेम्पो चलाने का कार्य करता था । ईद के त्योहार पर अपने घर आया हुआ था। तौसीद के अचानक गायब होने पर नाते रिश्तेदारों का बढ़ी संख्या परिजनों को समझाने के लिए पहुंच रहे हैं । तौसीद की मां फरजाना और बहन अमरीन का रो रोकर बुरा हाल है इसके अलावा उसके भाई फैजान, तौहीद और उनके पिता तौफीक गम जला है । चौकी प्रभारी दबतोरी जितेन्द्र यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर उसकी खोजबीन की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!