
बिसौली (बदायूं): हर साल की परंपरा को कायम
रखते हुए इस वर्ष भी ‘तंजीम अब्दे मुस्तफा’ की ओर से ईदगाह गेट पर नमाजियों की सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए गए। संस्था द्वारा भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए ईदगाह के मुख्य द्वार पर कैंप लगाया , रूह अफ़जाह शर्बत और ठंडे पानी की सबील लगाकर खिदमत की गई। ईद की नमाज के बाद ईदगाह से बाहर आने वाले अकीदतमंदों का इस्तकबाल करते हुए मुहब्बत से शर्बत पेश किया गया और उनके लिए ठंडे पेयजल की बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नमाज़ियों को गर्मी से कुछ निजात मिलीं लोग इन नौजवानों का हौसला बढ़ाते हुए और दुआयें देते नज़र आये। ख़िदमत ए खल्क के इस नेक काम में तंजीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिनमें मुख्य रूप से अल्ताफ अंसारी ,मोहसिन अंसारी, हसनैन अंसारी,शाहरुख अंसारी , तौफीक अहमद जमाल अख्तर, कमाल अख्तर, जावेद अहमद और मुबीन अहमद मौजूद रहे। साथ ही शादाब क़ादरी, अंसारी, शाहरुख अंसारी, बिलाल अंसारी, अल फैज खान , अब्दुल कादिर खान शोऐब अंसारी और सहित कई अन्य लोगों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।



