आसफपुर (बदायूं)
बाईक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला हुई घायल ,पुलिस ने सी एच सी पर भर्ती कराया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा की रहने वाली बुजुर्ग महिला शांति देवी ( 60 ) पत्नी राजपाल अपने बेटे छोटे लाल के साथ गांव द्वंदपुर से दवाई लेकर साइकिल से अपने घर वापस लौटते समय एक मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल पर बैठी बुजुर्ग महिला शांति देवी को चोटें आई ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , कॉस्टेबल जोगेंद्र सिंह ,नदीम मलिक ,बीरेंद्र सिंह , रामकुमार गिल ने घायल महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम महिला का उपचार कर रही है ।




