दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति हुआ घायल,, रेफर
बिसौली – गुरुवार को मुड़िया धुरेकी कस्बा के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल
जनपद बदायूँ के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया धुरेकी कस्बा स्थित मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरुवार को दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दीपक शर्मा पुत्र रत्न शर्मा निवासी मुरादाबाद घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल दीपक शर्मा बाइक से बदायूँ से अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है वहीं घायल के परिजनों को सूचना दी गई है और घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं




