दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मॉडल संकुल संघ का इन्वलेक्शन प्लान एप विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मॉडल संकुल संघ का इन्वलेक्शन प्लान एप विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते सोमवार को देर शाम संपन्न किया गया जिसमें विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की शालू यादव , साक्षी पाराशरी , रचना , कविता शर्मा , उर्मिला , विनीता ,नीरेश यादव , अज्ञावती राजपूत , नीरज , नीतू आदि महिला प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया । जिसमें मुख्य प्रशिक्षिका उमा तोमर व रेखा देवी ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।
इस कार्यक्रम में वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , साहिल यादव , बीरेंद्र कश्यप, अमित कुमार आदि ने सहयोग किया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


