बदायूँ । सोमवार जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार बदायूँ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया।
बैरकों और भोजनालय की जांच
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और एसएसपी ने बंदी बैरकों, भोजनालय (मेस) और जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने खाने की गुणवत्ता जांची और अस्पताल में बीमार बंदियों को मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वयं बंदियों से वार्ता की और उनसे उनकी समस्याओं व जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निर्देश दिए। एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि कारागार परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश हर हाल में रोका जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और उनके संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की ताकि निगरानी में कोई चूक न हो।साफ-सफाई और अनुशासन पर जोर जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार राय ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जेल अनुशासन को बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित जेल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




