बदायूं

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हो ग्रीष्मकालीन अवकाश,, राजेश सक्सेना

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह बदायूं पर किया गया । बैठक में भीषण गर्मी में भी आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने खुलकर विरोध किया । मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि इस समय गर्मी लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चल रहा है । ऐसे में छोटे बच्चों को लू लगने , अथवा दस्त होने की संभावना अधिक रहती है । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होना चाहिए । क्योंकि प्रदेश के अन्य जनपद जैसे – लखनऊ , ललितपुर , मैनपुरी , सीतापुर आदि में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित हो चुका है । जनपद बदायूं में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं । म्याऊं परियोजना की सहायिका पुष्पा देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया । तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । सहसवान एवं आसफपुर परियोजना की कार्यकत्रियों ने प्रोत्साहन राशि की समस्या को उठाया । इस मौके पर एक ज्ञापन ए डी एम प्रशासन श्री अरुण कुमार के लिए प्रेषित किया गया । जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश , तथा जिला स्तर पर डी पी ओ एवं समस्त सी डी पी ओ के साथ बैठक का पत्र जारी किये जाने की मांग की गई । इस मौके पर कुमकुम जौहरी ,उर्मिला कश्यप , निशा सक्सेना , विमला कश्यप , नीलम कुमारी चौहान, श्यामा देवी, उषा, सरला देवी, पूजा पुंडीर, प्रवेश कुमारी चौहान, खजाना देवी, सिकंदरी बेगम, रानू सिंह, शीला देवी, चांदवी , माया देवी, पुष्पा देवी, रामदेवी, सुमन लता ,निशा कुमारी, पूनम शर्मा , रेखा देवी , आशावती , ममता, मुन्नी देवी आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये । तथा सर्वसम्मति से प्रवेश कुमारी चौहान के लिए जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया ।एवं सभी पदाधिकारी से आगे आने वाले जून के माह में ब्लॉक स्तर पर एक-एक बैठक करने का संबंध में भी अपील की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!