बदायूं
Trending

डीएम एसएसपी द्वारा आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा ।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

 

बदायूँ / कछला – सोमवार को डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत महिला पुलिसकर्मियों की प्रभावी ड्यूटी लगाई जाए तथा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा असुविधा उत्पन्न न होने पाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये । निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिससे आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!