श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कालेज की छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बिसौली – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के गांव कालूपुर स्थित चौधरी बाबू सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकवक्ता रामवीर सिंह यादव , कालेज के प्रधानाचार्य भगवान सिंह यादव के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने धार्मिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर विद्यालय के पर्वत सिंह , गौरव मौर्य , संगीता , अर्चना , अंशिका , लक्ष्मी , सोनी , उर्मिला , सरिता आदि स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
यहां गौरतलब है कि बिसौली क्षेत्र में चर्चित चौधरी बाबू सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौगोलिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले में बिसौली से बदायूं राजमार्ग पर कस्बा बिसौली से लगभग दो किलोमीटर पूर्वी दिशा में स्थित है ।
इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव ने अपने पिता स्वर्गीय चौधरी बाबू सिंह एवं माता सुदामा देवी की स्मृति में करवाई ।
