सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा मनरेगा पी एम ए वाई ( जी ) तथा एन एस ए पी का सोशल ऑडिट विषयक वी आर पी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , रूपेंद्र पटेल ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत व महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को एक एक किट भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड सलारपुर , समरेर व उसावां क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे ।
यह कार्यक्रम 07 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक विधिवत सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह