एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र सिंह राठौर व बलवीर सिंह व बी आर पी सोनी ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड इस्लामनगर क्षेत्र की 80 महिला प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा गया जिसमें से लगभग 35 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व निर्मला यादव ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व सामूहिक छायांकन प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ – कामना करते हुए विदा किया
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह