कुंवरगांव /बदायूँ
Trending
गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र में दिल्ली से कानपुर जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घायलों में 18 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजीरगंज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।