बिसौली
Trending
सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक के पुत्र का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन, परिवार में हर्ष
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया, बदायूँ के सहायक लिपिक श्रीपाल दिवाकर के पुत्र रोहित दिवाकर का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर हो गया है।
रोहित की इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोहित बचपन से ही मेहनती और लगनशील रहे हैं।
बता दें कि रोहित की माता श्रीमती सरला दिवाकर वर्तमान में विकास खण्ड बिसौली की ब्लॉक प्रमुख हैं।
रोहित को बधाई देने वालों में अमित पाठक,राजकुमार शर्मा,अश्वनी शर्मा, नीरज चौहान, समस्त विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने रोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


