बिसौली
Trending

अर्पित उपाध्याय का अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट टीम में चयन, कानपुर में खेलेंगे प्रदेशीय प्रतियोगिता 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

 

बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में कक्षा 11 में अध्ययनरत कोट निवासी छात्र अर्पित उपाध्याय का अंडर-17 बरेली मंडल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

जानकारी के अनुसार पीलीभीत में आयोजित मंडलीय ट्रायल प्रतियोगिता में अर्पित ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 6 विकेट लिए, जिसके आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया। चयनित टीम अब कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।अथर्व मिल्क एण्ड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अवनीश चोधरी ने कहा है कि चयनित खिलाड़ी का सब खर्चा कम्पनी वहन करेगी।

अर्पित के चयन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, शिक्षक विपलव भारती, नीरज चौहान, रामऔतार मौर्य व अनमोल उपाध्याय सहित सभी स्टाफ ने अर्पित को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!