क्राइमबिसौली
Trending

बिसौली पुलिस को फंसाने की ऑडियो वायरल बनी चर्चा का विषय,, मामले की सीओ करंगे जाँच

गौकशी कराकर बिसौली पुलिस को फंसाने के आडियो मामले में पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल , एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी कार्रवाई, राजनैतिक लोगों के संरक्षण में पहुंचे आरोपी, सीओ बिसौली की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होना तय मानी जा रही है 

 

 

दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत संग्रामपुर हवाला कारोबार और गौकशी की घटना घटित के मामले में लंबे समय चर्चित है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद खुले आम क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं पर रोक पुलिस प्रशासन लगा चुका है लेकिन अपराधी चोरी चुपके प्रतिबंधित पशुओं का वध कर आसपास क्षेत्र के शहरों में मीट बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं । इसके अलावा संग्रामपुर गांव के चार दर्जन से अधिक युवक देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर चंद दिनों में लखपति से सीधे अरव पति बन चुके हैं और सभी के पास आलीशान कोठियों के अलावा चंदौसी, मुरादाबाद, बरेली, आंवला समेत कई शहरों मे बनाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है। देश अनेक प्रांतों के शहरों में मुकदमा भी दर्ज है । देश की जांच एजेंसियों की रडार पर भी गांव रह चुका है और सीबीआई सहित कई जांच एजेंसियां दर्जनों युवाओं को जेल भी भेज चुकी है । हवाला कारोबार से जुड़े लोगों ने राजनैतिक लोगों से अपना गठजोड़ अच्छा कर रखा है और उसके कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर जांच करना भी उचित नहीं समझता है और काफी अधिकारियों से भी गठजोड़ कर कार्यवाही से बचने में कामयाब रहे हैं । हाल ही में एक एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई । पुलिस ने जांच के बाद खेत मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया तो दूसरा गुट मुकदमा दर्ज कराने में असफल साबित रहा । कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा और दबतोरी चौकी प्रभारी दबतोरी जितेन्द्र सिंह यादव को हटाने के लिए एक गुट ने दूरभाष पर बातचीत से गौकशी कराकर बिसौली पुलिस को फंसाने की रणनीति तैयार की जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई । इस मामले में नवी अहमद ने बिसौली पुलिस के अलावा जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग उठाई लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है । एस एस पी ने सीओ बिसौली को जांच कर आडियो वायरल के मामले में रिपोर्ट मांगी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है और जांच रिपोर्ट अधर में लटकी हुई है । क्षेत्र के लोग पुलिस की शिथिल कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रहे हैं और आरोपियों से मीलिभगत की बात कह रहे हैं । सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पुलिस प्रशासन के अधिकारी किसी बढ़ी घटना घटित होने का इंतजार कर रहे हैं ।

 

वर्जन – सोशल मीडिया पर वायरल आडियो के मामले में उच्च अधिकारियों के आदेश प्राप्त होने पर कार्रवाई अवश्य अमल में लाई जाएगी। पूरे मामले पर पैनी नजर पुलिस की टीम रख रही हैं । किसी भी सूरत में अपराध की साज़िश करने वाले लोग बच नहीं पायेंगे । उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!