म्याऊं (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर, गुजरात से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को विधानसभा शेखूपुर के म्याऊं मंडल पहुंची। यात्रा के म्याऊं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की और फूल-मालाएं पहनाकर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।
यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहले से ही तैयार रहे। यात्रा के पहुंचते ही भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के उत्साह और देशभक्ति के माहौल ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और सेवा भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
म्याऊं में यात्रा के स्वागत के दौरान भाजपा के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने यात्रा की सफलता की कामना करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
रिपोर्टर — रामू सिंह
