उसहैत

उसावा के वार्ड नंबर 10 में मकान पर गिरा बरगद का भारी भरकम तना मकान हुआ क्षतिग्रस्त,,, बाल बाल बचे लोग

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

­

दातागंज की नगर पंचायत उसावा के वार्ड नंबर 10 में एक मकान पर बरगद का भारी भरकम तना गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना सुबह के समय हुई, जब घर के सदस्य अंदर मौजूद थे। हालांकि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

 

बरगद का तना सीधे छत पर गिरा, जिससे मकान के दोनों कमरे, बरामदा और रसोई सहित पूरा ढांचा प्रभावित हुआ। घर की दीवारों में जगह-जगह दरारें आ गईं, जिससे मकान रहने लायक नहीं बचा है।

 

घर में रहने वाले पांच भाइयों में से एक दिलीप ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी बर्तन धो रही थीं, तभी अचानक बरगद का तना छत पर आ गिरा। तना गिरने से बाउंड्री वॉल की ईंटें टूटकर उनकी पत्नी के कंधे और सिर पर लगीं, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

 

इस मकान में मुकेश, आदेश, दिलीप, अनुज और कालीचरण नामक पांच भाई अपने परिवारों के साथ रहते थे। हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। पीड़ितों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे अपने क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत करा सकें या नया घर बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!