किशोरी को लेकर फरार हुए युवक को दो माह बाद भी थाना बहजोई पुलिस नहीं कर पाई तलाश!
संभल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
संभल जिला के बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने आज पुलिस अधीक्षक संभल को शिकायती पत्र देते हुए बताया की उसकी नाबालिग पुत्री को शंकर पुत्र डालचंद निवासी ग्राम मानकपुर थाना धनारी जनपद संभल द्वारा अपहरण कर लिया गया जिस पर पीड़ित ने शंकर पुत्र डालचंद के विरुद्ध थाना बहजोई में दिनांक 03-03-2026 को मु.अ.स.102/2026 पंजीकृत कराया गया पीड़ित का आरोप है कि विवेचक द्वारा आरोपी के परिजनों से तालमेल कर सांठगांठ कर लिया गया जिससे आज तक पीड़ित की नाबालिग पुत्री को बरामद नहीं किया जा रहा है और न ही सीआरपीसी की धारा 161,164 के तहत ब्यान दर्ज नहीं कराए जा रहे हैं थाना बहजोई पुलिस आरोपी लोगों से हमसाज है जिससे आरोपी के परिजनों के होंसले बुलंद हो रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकीयां दे रहे हैं जिससे पीड़ित परिवार की जान माल का विशेष खतरा बना हुआ है नाबालिग के माता-पिता अफसरों के चक्कर काट रहे हैं पर कोई फरियाद सुनने को तैयार नहीं पीड़ित को शंका है कि आरोपी शंकर पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना न घटित कर दे पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक संभल को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग पुत्री की बरामदगी कराते हुए धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाने की मांग की है।
