बहजोई(संभल)
Trending

ग्राम आनंदपुर में धान की क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने किया निरीक्षण

 

सम्भल जिला के डीएम अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद सम्भल में खरीफ फसलों की उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की कार्यवाही कराई जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड बहजोई की न्याय पंचायत राजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनंदपुर में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्रॉप कटिंग की कार्यवाही का निरीक्षण किया तथा स्वयं भी क्रॉप कटिंग के अंतर्गत धान की फसल काटी।
क्रॉप कटिंग के दौरान किसान नौशे के खेत, खसरा संख्या 393 में निर्धारित मानकों के अनुसार 43.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई कराई गई। कटाई के बाद प्राप्त उपज की माप की गई, जिसमें कुल 25.800 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इस प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि क्रॉप कटिंग की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यादृच्छिक (रैंडम) आधार पर चयनित खेतों में कराई जाती है। इसके माध्यम से प्रति इकाई क्षेत्रफल में प्राप्त उपज का आकलन कर जनपद की औसत उत्पादकता निर्धारित करने में सहायता मिलती है। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े शासन को भी प्रेषित किए जाते हैं।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार रजत कुमार तथा लेखपाल मुनेश शर्मा एवं सुमित उपस्थित रहे।

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!