बदायूं
Trending

शहर में जाम की समस्या से निपटने को समिति करेगी सर्वे


बदायूँ: 22 अक्टूबर।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस, परिवहन, नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभागों की समिति गठित की है, जो सर्वे करके रिपोर्ट देंगी कि जाम की समस्या से किस प्रकार निपटा सकता है।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में जाम की समस्या दूर करने के संबंध में सुझाव मांगे हैं। डीएम के संज्ञान में लाया गया कि शहर में लगभग 950 बाहरी बसे आती हैं, जो शहर से होकर गुजरती है, इसके अलावा जनपद में 170 रोडवेज की तथा 107 प्राइवेट बसे है, जो शहर से आती व जाती है। इन सभी बसों के आने व जाने की वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने पुलिस, परिवहन, नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग सहित कई अन्य विभागों की समिति गठित करते हुए निर्देश दिए कि समिति सामुहिक रूप से सर्वे करके रिपोर्ट दें कि किस प्रकार इस जाम की स्थिति से निपटा सकता है। समिति की रिपोर्ट आने के पश्चात बैठक कर जाम की समस्या से निपटने हेतु रूप रेखा तय की जाएगी। इस प्रकार ईरिक्शा से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसके लिए भी ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुवेध मिलिंद जाधव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!