उसहैत
Trending

उसावां में भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक ने किया जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

केंद्र सरकार के सुनहरे 12 वर्षों में हुआ हर वर्ग का विकास: डॉ शैलेश पाठक

 

 

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज

 

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड उसावां में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ पाठक ने मेले के अंतर्गत गर्भवती माताओं की गोद भराई कर उन्हें फलों की टोकरी भेंट करने के साथ नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान मेले में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं एवं पौधारोपण किया।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ पाठक ने कहा कि

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि

जनसेवा और जनकल्याण के ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि सर्व समाज का कल्याण सुनिश्चित हो सके। जनकल्याण का उद्देश्य तभी सार्थक होता है जब योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष  राहुल कुमार लोधी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष  ओमप्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द अग्निहोत्री, मण्डल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा जी, मण्डल मंत्री शिवम् पाण्डेय, अवधेश, सुभाष यादव, विनोद  सहित देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!