उसहैत
Trending

एक आवारा कुत्ते को लाठी डंडो से पीटकर उतारा मौत घाट,, ग्रामीणों ने जताया विरोध

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव में एक कुत्ते की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।

 

ग्रामीणों ने ऋषिपाल के पुत्रों सोनू और नन्हें पर कुत्ते की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

मृत कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पशु चिकित्सक के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, कुत्ते के सिर पर किसी भारी वस्तु या धातु से वार किया गया था।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष उसहैत देवेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!