बिसौली
Trending

दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित चार लोग घायल 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – शुक्रवार को बिसौली आसफपुर रोड पर गांव गहोरा के पास दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोग हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जनपद सम्भल के थाना चंदौसी क्षेत्र के गांव कस्बा निवासी सोहनलाल पुत्र गोपाली बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ बिसौली क्षेत्र में दवा लेने आये थे जोकि आसफपुर रोड पर गांव गहोरा के सामने आ रहे बाईक सवार दो लोग अतुल पुत्र भूरे व शशांक पुत्र वृजपाल निवासी फरीदपुर जनपद बरेली की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भिजवाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।डॉक्टरों के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!