
बिसौली – बुधवार सुबह तड़के मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सर्वा व भटपुरा के बीच सड़क पर भूसा भरी ट्रॉली से टकराया बाइक सवार की हुई मौके पर दर्दनाक मौत
हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी वाजिद पुत्र जाफर उम्र 20 वर्ष आज सुबह लगभग 4:00 बजे पंजाब जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले कुछ ही देर के बाद मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर रोड पर बेतरतीब खड़ी भूसा भरी ट्रॉली से टकरा गया जिसमें वाजिद पुत्र जाफर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक वाजिद के शव को अपनी गाड़ी में रखकर बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तथा मृतक के परिजनों सूचना दी गई हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते विलखते हुए सीएचसी पर पहुंचे परिजनों बताया कि मृतक वाजिद सुबह 4:00 के लगभग पंजाब जाने के लिए बाइक से चला था जो कि कुछ ही देर के बाद हादसे का शिकार हो गया वहीं मौके पर मौजूद पुलिस मृतक वाजिद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया इधर मृतक की मां वह अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




