नगर की काशीराम कॉलोनी में महिला का कंकाल अवस्था मे शव मिलने से मचा हड़कंप
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – मंगलवार को नगर में उस वक़्त हड़कंप मच गया ज़ब नगर की काशीराम कॉलोनी में एक कमरे में महिला का कंकाल अवस्था में शव मिला। बताया जा रहा है कि कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच पड़ताल शुरू की। कमरे के अंदर महिला का शव कंकाल जैसी हालत में पड़ा मिला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है घटना की सूचना फैलते ही कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।




