बदायूं

हर्षाेल्लास, श्रद्धा भाव व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूं – सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत जनपद स्तरीय/ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का आयोजन जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर, नगर निकायों में हर्षाेल्लास, श्रद्धा भाव व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय से बिरुआ बाड़ी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई तथा बिरुआ बाड़ी मंदिर में सोमनाथ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का तथा वाराणसी में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
सोमनाथ भारत की अजय सभ्यता का प्रतीक है। 1000 वर्षों के विनाशकारी प्रहारो के बाद भी, सोमनाथ आज हमारे आत्मसम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। 75 वर्ष पहले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प से आधुनिक सोमनाथ का मार्ग प्रशस्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आज यह पावन भूमि भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का उद्घोष कर रही है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को गरिमामयी व श्रद्धा भाव ढंग से मनाने के उद्देश्य से जनपद के जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक स्तर व नगर निकायों स्तर पर विभिन्न मंदिरों (शिवालियों) में स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार, आंेकार जाप, रूद्राभिषेक, महाआरती आदि कार्य व कार्यक्रम किए गए।
सोमनाथ गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री ने रुद्राभिषेक किया व विधिवत पूजा अर्चना की। वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ संकल्प महोत्सव का भव्य आयोजन राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
जनपद के जिला मुख्यालय स्थित बिरुआ बाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर तथा विभिन्न नगर निकायों में स्थित मंदिरों (शिवालियों), खंड विकास स्तर व तहसील स्तर पर स्थित विभिन्न शिवालयों में यह कार्यक्रम बड़ी आस्था व श्रद्धा के साथ किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय के लिए अपर अधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को व तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी तथा विकास खंड स्तर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था।
बिरुआ बाड़ी मंदिर के कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल,सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूं विनय मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!