उसहैत

थाना उसहैत इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में 9 आरोपियों का किया चालान

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

दातागंज क्षेत्र की उसहैत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में रविवार, 3 मई को नौ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को नियमानुसार कानूनी कार्यवाही के बाद उपजिला मजिस्ट्रेट दातागंज के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, ये सभी व्यक्ति उग्र होकर फसाद कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद जब वे नहीं माने, तो उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। इन सभी को BNSS की धारा 170, 126 और 135 के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी का कारण भी उन्हें बताया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कदम नगला, थाना उसहैत, बदायूं निवासी उपेंद्र (22), प्रदीप (24), नीरज (27), नीतेश (20), जागेश कुमार (27), मनजेश (21) और रामनरेश (56) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नौगमा नसीरनगर, थाना उसहैत, बदायूं निवासी सर्जन (19) और अर्जुन (20) को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही को थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, उप निरीक्षक हरिओम सिरोही, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल दीपू चारग शामिल थे।

 

थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, माहौल खराब करने वाले या आपराधिक तत्तों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!