उसावा में भारी धरना प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत उसावा में होली चौक पर निर्माण कार्य शुरू हो गया
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
उसावां। नगर पंचायत उसावा में भारी धरना प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत उसावा में होली चौक पर निर्माण कार्य शुरू हो गया ,
आपको बता दे नगर पंचायत उसावां के होली चौक पर अवैध कब्जे को लेकर कई दिनों से ज्ञापन व धरना प्रदर्शन आदि चल रहे थे
लेकिन कल बजरंग दल के कार्यकर्ता व उसावा नगर के व्यापारी व हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता गुरुवार को धरना पर बैठे थे उसके बाद उनकी मांग थी की होली चौक पर अवैध कब्जा खाली कराया जाए और वहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जिसको लेकर एसडीएम दातागंज प्रेमपाल सिंह ,CO दातागंज राहुल पाण्डे , क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह विधायक दातागंज व नगर पंचायत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन खत्म कराया गया और मौके पर होली चौक पर अवैध कब्जे को विशेष सफाई अभियान चलाकर खाली कराया गया वहीं आज 12 जून 2026 को उस जगह पर नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिससे हिंदू समाज व हिंदू संगठनों में खुशी का माहौल है। व्यापारियों व नगरवासियों ने बजरंग दल का आभार व्यक्त किया वही वार्ड सभासद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता धरने में विशेष रूप से प्रतिनिधित्व करने पर जमकर तारीफ की। नगरवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।


