दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज क्षेत्र में कंम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का केंद्रीय मंत्री व विधायक ने विधिवत पूजन कर शिलान्यास व शुभारंभ किया।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

हुकुम सिंह दातागंज

 

बदायूं।

जनपद बदायूं के विकास खंड म्यांऊ अंतर्गत ग्राम कोड़ा जयकरन में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। यहां मुख्यमंत्री मॉडल कंम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब 24.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक विद्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा तथा दातागंज विधायक राजीव सिंह द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंम्पॉजिट विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक सुविधाओं के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

 

करीब 24.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा का नया केंद्र बनेगा और ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस मौके पर उपस्थित केन्द्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, म्याऊ ब्लॉक प्रमुख के. शाक्य, पूर्व दर्जा मंत्री हीरालाल एवं काफी भाजपा कार्यकर्त्ता तथा आसपास की काफी जनता उपस्थित रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!