दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज पुलिस ने गुम हुए 15 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

रिपोर्टर हुकुम सिंह

 

दातागंज (बदायूं)। दातागंज थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले करीब 50 दिनों के दौरान गुम हुए 15 कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को थाने बुलाकर सौंप दिए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की बरामदगी सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से संभव हो सकी। शिकायतें दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी जांच और ट्रैकिंग कर विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए।

थाना दातागंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन वापस मिल जाएंगे, लेकिन पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयासों से यह संभव हो सका।

दातागंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो घबराने के बजाय तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद करने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!