दातागंज (बदायूं)
सड़क पर खडी बैलगाडी से टकराये बाईक सवार तीन लोग,, मामा भांजे की मौत, एक महिला घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
बदायूं में गुरुवार देर रात बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक आपस में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड पर डहरपुर और सराय गांव के बीच हुआ।
पुलिस के अनुसार, बाइक सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी से टकरा गई। लहरपुर गांव निवासी सुखवीर अपनी पत्नी धनदेवी और भांजे ओमवीर के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के समौरा गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सखवीर और ओमवीर को मत घोषित कर दिया।


