ठेका सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन समाप्त,, सफाई व्यवस्था लोटेगी पटरी पर
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज की उसावां नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन समाप्त हो गई है। कर्मचारियों की पीएफ सुविधा और वेतन वृद्धि सहित प्रमुख मांगें मान ली गई हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप गौतम, ठेकेदार राकेश शर्मा और लिपिक सचिन सक्सेना की मौजूदगी में कर्मचारियों को समझाकर हड़ताल खत्म कराई गई।
बैठक के दौरान, अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगले महीने से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन और पीएफ सहित भुगतान किया जाएगा।
कर्मचारी पप्पू ने जानकारी दी कि उन्हें पहले प्रतिदिन ₹336 का भुगतान मिलता था। अब अगले महीने से उन्हें ₹410 प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। मांगें पूरी होने के बाद कर्मचारियों में संतोष देखा गया।
हड़ताल समाप्त होने के साथ ही नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था और अन्य सभी कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गए हैं।
