दातागंज (बदायूं)
Trending

बक्सेना गांव में पांच दिवसीय रामलीला का समापन, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज-बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव बक्सेना स्थित देवी माता मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया।

 

दंगल में हाथरस से आए प्रदेश स्तरीय पहलवान जितेंद्र पहलवान और जगदीश पहलवान सहित करीब दो दर्जन पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक एवं श्रद्धालु पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

 

मेले के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष महेश पाल सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा कमेटी सदस्य बंटी सिंह, सुमित कुमार सिंह, उपेंद्र मिश्रा और शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 

पांच दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का समापन श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!