दातागंज (बदायूं)
Trending

मोदी सरकार के 25 गौरवशाली वर्षों पर निकली ‘सेवा ज्योति’ बाइक रैली, गूंजा विकसित भारत का संकल्प

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज-बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा ज्योति प्रस्थान’ के अंतर्गत विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

दातागंज नगर से बदायूं तक निकाली गई बाइक रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने किया। रैली के मार्ग में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

 

रैली के बदायूं पहुंचने के बाद आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में विधायक राजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना।

 

इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले ढाई दशकों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं ने नए भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति’ का संदेश गांव-गांव और चौपाल तक विकास, सुशासन तथा जनसेवा की भावना को पहुंचाने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह, समर्पण और अनुशासन संगठन की वास्तविक ताकत है।

 

रैली और सभा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूर�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!